पेट की चर्बी कम करने के उपाय

पेट की चर्बी कम करने के उपाय-



पेट की बढ़ती चर्बी कई परेशानियों का कारण हो सकता है। सबसे पहले तो यह आपके लुक को खराब करता है इसके अलावा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण यह समस्या होती है।



लौकी-




लौकी में कम केलोरी होने के साथ ही प्रचुर रेशा और पानी की मात्रा होती है जो भूख को नियंत्रित रखते हैं| अपने दिन की शुरुआत एक गिलास लौकी के जूस से करना उचित है| इससे शरीर को फाईबर मिलेगा और केलोरी कम होंगी| लौकी के जूस को छानना नहीं चाहिए | छानने पर फाईबर की मात्रा कम हो जाती है|




ब्रोकोली-



ब्रोकोली में वसा बिलकुल भी नहीं होती है| यह विटामिन,प्रोटीन,कार्बोहाईड्रेट से भरपूर होती है| यह जल्दी पच जाती है| इसमें विटामिन ई केल्सियम,आयरन ,मेग्नेशियम आदि तत्व पाए जाते हैं| यह सब्जी मोटापा कम करने में मददगार होती है|



कद्दू-



कद्दू की सब्जी खाने में कुछ मीठी लगती है | सुबह के वक्त इसका जूस पीने से लाभ होता है| इसके अंदर केरोटीन पाया जाता है जो मोटापा कम करने में सहायक है| कद्दू को सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल करने की सलाह दीजाती है|वजन कम करने के लिए कद्दू की सब्जी ,जूस और सलाद का विशेष महत्व है|


खीरा-



खीरा खाने से पेट भरा लगता है जिससे भूख में कमी आती है| इसमें कद्दू के गुण पाए जाते हैं| इसमें नब्बे प्रतिशत पानी की मात्रा होती है| इसको भोजन के साथ सलाद के रूप में प्रयोग करें| जहां तक हो सके इसे बिना छीले ही खाएं| इसके छिलके में फाईबर और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं|




करेला-



करेला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसमें अनेकों औषधीय गुण पाए जाते हैं | यह शरीर में स्थित वसा को जलाता है| चर्बी घटाता है| शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है| मधुमह रोगियों के लिए करेले का जूस अमृत सामान है|


गुणकारी शहद -



वजन घटाने या मोटपा कम करने के लिए शहद का सेवन भी फायदेमंद होता है। गुणकारी शहद की थोड़ी सी मात्रा रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिलकार पीएं और फर्क देंखे। इससे आपके पेट पर जमा चर्बी कुछ दिनों में ही गायब हो जाएगी।

ग्रीन टी का सेवन -


अगर आप चाय के शौकीन हैं तो दूध की चाय को बॉय-बॉय कहें और ग्रीन टी पीने की आदत डालें। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी, लेमन टी या फिर ब्लैक टी लें। दरअसल, दूध की चाय पीने से आपके मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। 

जंकफूड को कहें ना-


अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं तो जंकफूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंकफूड तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। कोशिश करें कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ही करें। कभी-कभी स्टीम सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाना चाहिए।

उपवास करें-



हफ्ते में एक दिन उपवास करना शरीर के लाभकारी हो सकता है। अगर आप खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं। खाने का सामान सामने आते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं तो हफ्ते में एक दिन उपवास जरूर रखें। इस दौरान सिर्फ पेय पदार्थों या फलों का सेवन करें जैसे नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि चीजों को प्राथमिकता दें। आप चाहें तो सब्जियों का सलाद या फ्रूट सलाद खा सकते हैं। सलाद शरीर के फायदेमंद होने के साथ वजन घटाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

योगा करें-


पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन अच्छा विकल्प है। हर सुबह नियमित रुप से योगा करने पर शरीर पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है। ध्यान रहें योगासनों का चुनाव करते समय पेट की चर्बी घटाने वाले योग को ही चुनें। योग शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखता है। रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन करना लाभदायक हो सकता है।


टहलना ना भूलें -



सुबह-शाम की सैर शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखती है। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद तुरंत सोने की जगह कुछ देर टहलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट की अतिरिक्त चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

land ko mota lamba karne ka tarika

NAPUNSAKTA KO KAISE DUR KARE..

AAKHO KE NICHE KALE GHERE KAM KARNE KE TARIKE