Posts

उक्त रक्तचाप के उपचार

Image
उक्त रक्तचाप के उपचार- रक्तचाप जिसे हाईपरटेंशन भी कहते हैं एक बहुत ही गंभीर और भयंकर रोग है क्योंकि अगर रोगी को सही समय पर सही चिकित्सीय मदद नहीं मिलती तो इससे हार्ट अटैक, ब्रेन हैंमरेज, वगैरह भी होने की संभावना रहती है।उच्च-रक्तचाप वह रोग है जिसमें हृदय के संकुचन की अवस्था में रक्त वाहिकाओं में रक्त का दबाव पारे के 140 mm से ज्यादा या हृदय के विस्तारण की अवस्था में 90 mm से ज्यादा रहता है या दोनों अवस्थाओं में ज्यादा रहता है। इसकी वजह है शारीरिक गतिविधियों की कमी। मोटापा, तनाव, खाने पीने में लापरवाही, गंभीर बीमारियाँ, अनुवांशिक बीमारियाँ, धूम्रपान, नशा वगैरह वगैरह। हाइपरटेंशन प्राथमिक (मूलभूत) उच्च रक्तचाप तथा द्वितीयक उच्च रक्तचाप के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 90-95% मामले "प्राथमिक उच्च रक्तचाप" के रूप में वर्गीकृत किये जाते हैं, जिसका अर्थ है स्पष्ट अंतर्निहित चिकित्सीय कारण के बिना उच्च रक्तचाप। [1]  अन्य परिस्थितियां जो गुर्दे, धमनियों, दिल, या अंतःस्रावी प्रणाली को प्रभावित करती हैं, शेष 5-10% मामलों (द्वितीयक उच्च रक्तचाप) का कारण होतीं हैं। ...

इन नैचुरल तरीकों से रोकें बालों के झड़ने की समस्‍या

Image
घरेलू नुस्‍खों से रोकें बालों का झड़ना- खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सुंदर और घने बालों का होना बहुत जरूरी है। लेकिन बालों में उचित पोषण न मिलने के कारण वे समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, बाल अनुवांशिक कारणों से भी झड़ सकते हैं और किसी प्रकार का संक्रमण भी बालों के झड़ने की वजह हो सकता है। हालांकि रोज हमारे कुछ न कुछ बाल जरूर गिर जाते हैं, लेकिन सामान्‍य से ज्‍यादा बाल झड़ना बालों की समस्‍या का लक्षण है। आइए हम आपको झड़ते बालों को रोकने के लिए घरेलू नुस्‍खे बताते हैं। बाल झड़ना आम बात है। कहते हैं यदि दिन में करीब 100 बाल झड़ते हैं तो कोई परेशानी वाली बात नहीं, क्योंकि इतने ही बाल प्रतिदिन जाते हैं। लेकिन अगर आपके बाल इससे कहीं ज्यादा झड़ते हैं तो यह चिंता का विषय है आज हर किसी को कोई न कोई बालों की समस्या रहती हैं। लेकिन यदि आप अपने आहार में विटामिन बी की मात्रा बढ़ा देंगे तो काफी हद तक आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी। अपने बालों की किस्म के हिसाब से ही आप...

मधुमेह पर हिन्दी में जानकारी

Image
मधुमेह पर हिन्दी में जानकारी- मधुमेह  या  चीनी  की बीमारी  एक खतरनाक  रोग  है। यह बीमारी में हमारे शरीर में  अग्नाशय  द्वारा  इंसुलिन  का स्त्राव कम हो जाने के कारण होती है। [2]  रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है, साथ ही इन मरीजों में रक्त कोलेस्ट्रॉल, वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते हैं। धमनियों में बदलाव होते हैं। इन मरीजों में  आँखों ,  गुर्दों , स्नायु,  मस्तिष्क ,  हृदय  के क्षतिग्रस्त होने से इनके गंभीर, जटिल, घातक रोग का खतरा बढ़ जाता है। [3] मधुमेह होने पर शरीर में  भोजन  को  ऊर्जा  में परिवर्तित करने की सामान्य प्रक्रिया तथा होने वाले अन्य परिवर्तनों का विवरण इस प्रकार से है। किया गया भोजन पेट में जाकर एक प्रकार के  ईंधन  में बदलता है जिसे  ग्लूकोज  कहते हैं। यह एक प्रकार की  शर्करा  होती है। ग्लूकोज  रक्त  धारा में मिलता है और शरीर की लाखों  कोशिकाओं  में पहुंचता है।  अग्नाशय  वह अंग है जो  रसायन  उत्पन...

धीमा जहर है तम्बाकू,

Image
धीमा जहर है तम्बाकू- भारत में पहले के समय में भी हुक्का-चिल्लम, बीड़ी, खैनी आदि के द्वारा लोग नशा करते रहे हैं, किन्तु आज स्थिति कहीं ज्यादा विस्फोटक हो चुकी है। अब तो जमाना एडवांस हो गया है और एडवांस हो गए हैं नशे करने के तरीके! बीड़ी की जगह सिगरेट ने ले ली है तो हुक्का और चिल्लम की जगह स्मैक, ड्रग्स ने, और खैनी बन गया है गुटखा! वहीं शराब का तो क्या कहना। पहले शराब अमीर लोगों का शौक हुआ करता था तो अब शराब के कई सस्ते वर्जन आम लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गये हैं। ये जानते हुए भी कि तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे धीरे करके मौत के मुँह में धकेलता रहता है, तब भी लोग बेपरवाह हो कर इसका इस्तेमाल किये जा रहे हैं। वैसे तो देश तमाम बीमारियों के कहर से परेशान है, लेकिन इन सब में तम्बाकू से होने वाली बीमारियां और नुकसान अपनी जड़ें और गहरी करती जा रही हैं। लोग जाने-अनजाने या शौकिया तौर पर तम्बाकू उत्पादों का सेवन करना शुरू करते हैं धीरे धीरे शौक लत में परिवर्तित हो जाता है।   'नशा' एक ऐसी बीमारी है जो हमें और हमारे समाज को, हमारे देश को तेजी से...

unwanted pregnancy in hind

Image
  Birth control kaise kare- जन्म नियंत्रण   को   गर्भनिरोध   और   प्रजनन क्षमता नियंत्रण   के नाम से भी जाना है ये   गर्भधारण   को रोकने के लिए विधियां या उपकरण हैं। जन्म नियंत्रण की योजना , प्रावधान और उपयोग को   परिवार नियोजन   कहा जाता है। सुरक्षित यौन संबंध , जैसे पुरुष या   महिला निरोध   का उपयोग भी यौन संचरित संक्रमण   को रोकने में भी मदद कर सकता है।   जन्म नियंत्रण विधियों का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है , लेकिन प्रभावी और सुरक्षित तरीके केवल 20 वीं शताब्दी में उपलब्ध हुए। कुछ संस्कृतियां जान - बूझकर गर्भनिरोधक का उपयोग सीमित कर देती हैं क्योंकि वे इसे नैतिक या राजनीतिक रूप से अनुपयुक्त मानती हैं। जन्म नियंत्रण की प्रभावशाली विधियां पुरूषों में पुरूष नसबंदी   के माध्यम से   नसबंदी   और महिलाओं में   ट्यूबल लिंगेशन ,   अंतर्गर्भाशयी युक्ति   ( आईयूडी ) और   प्रत्...